फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सरकारी नहीं निकला राशन, मंडी शुल्क को लेकर पेच फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लालगंज बाईपास पर सोमवार शाम दो ट्रकों में लदे 820 बोरी 490 क्विंटल) चावल को चौकी प्रभारी आरके सिंह ने पकड़ लिया था। मंगलवार शाम तक क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर उदयराज, मंडी समिति निरीक्षक सालिक राम सरोज की ओर से उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र के आदेश पर जांच की गई। पाया गया कि अनुज इंटरप्राइजेज की ओर से चावल वाराणसी ले जाया जा रहा था। चावल सरकारी राशन की नहीं था। जांच के दौरान वाहनों पर मंडी समिति की ओर से निर्गत गेट पास अंकित नहीं मिला था। इस पर उप जिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र ने मंडी समिति से चावल का सम्मन शुल्क वसूलने के निर्देश दिए थे। उधर, मंडी समिति के सचिव जेपी सिंह ने बताया कि मंडी शुल्क जमा है। गेट पास के लिए फोन पर व्यापारियों की ओर से अनुमति ली गई थी। अभी इसको लेकर ट्रकों को रोका गया था। एसडीएम के पास मामले को लेकर बैठक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें