फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली पर ट्रांसफार्मर रख की जा रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनगर। उपखंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर की ट्राली पर ट्रांसफार्मर रख विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। विभाग की उदासनीता से लोगों में गुस्सा है। मेहनगर क्षेत्र में विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि उपखंड कार्यालय से मात्र सौ मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर की ट्राली में ट्रांसफार्मर को रखकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उक्त ट्रांसफार्मर बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। लेकिन किसी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। वहीं बिजली कटौती का आलम यह है कि दस से बीस मिनट पर बिजली कट रही है। जबकि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और नगर पंचायत क्षेत्र में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा करती है। मगर क्षेत्र में रात के समय चार से पांच घंटे की कटौती की जा रही है। जिससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। इससे लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें