फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम और शतरंज प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्र स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कैरम और शतरंज की प्रतियोगिताएं हुई। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कैरम प्रतियोगिता में उजाला, कलश, आयुष और माजिद ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि शतरंज में हेमंत, कलश और आयुष ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रबंधक सुशांत चंद्रा ने कहा कि खेल बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धात्मक एवं सामूहिकता की भावना को प्रबलता प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं। प्रधानाचार्य सूरज वर्मा ने कहा खेल से स्वस्थ तन तथा स्वस्थ मन की प्राप्ति होती है। इसलिए उत्तम स्वास्थ्य के लिए खेलों को जीवन का एक अंग बनाना चाहिए। अंत में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर चितरंजन नायक तथा पीयू आलम ने सभी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक सुशील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें