आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को सिधारी स्थित मैरिज हाल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें भारत जोड़ो अभियान व संकल्प से सिद्धि अभियान की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रदेश सह-प्रभारी रोहित सिंह ने कहा कि भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आह्वान पर पूरे देश में भारत जोड़ो अभियान व संकल्प से सिद्धि अभियान चलाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों व वीर शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया जाएगा। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल स्तर पर सूची बनाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। फिर भाजयुमो जिला कमेटी जिलेा मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सम्मानित करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजयुमो के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल मोटरसाइकिल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्र , जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह सोनू, जिला महामंत्री अवनीश राय बंटी, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, अजय यादव, विधि प्रकोष्ट संयोजक संजीव सिंह, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।