फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 4.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नियमताबाद गांव निवासी अनिल कुमार यादव द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसा लेने और मांगने पर जान मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही ज्ञान तिवारी द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख 10 हजार रुपये लिए गए। जब वह नौकरी नहीं दिला पाए तो उसने उनसे पैसे की मांग की। पैसा मांगने पर ज्ञान तिवारी द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर तीन बार पुलिस चौकी में भी समझौता हुआ। समझौते के बाद भी पैसा नहीं दिया गया। अनिल की शिकायत पर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें