फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 प्रतिशत छात्र बीएचएमएस में फेल, पुन : मूल्यांकन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंदेश्वर में बीएचएमएस के 40 प्रतिशत छात्र एक ही विषय में फेल हो गए हैं। छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत कर पुन: मूल्यांकन की मांग की है। बता दें कि राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंदेश्वर में बीएचएमएस चाैथे वर्ष 2024 का परीक्षा फल हाल ही में घोषित हुआ है। परीक्षा में 32 छात्र उपस्थित रहे। जहां 16 छात्र फेल हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में फेल होने पर छात्रों ने आरोप लगाया हैं कि उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण उचित ढंग से नहीं किया गया है। इसे लेकर छात्रों ने प्राचार्य से शिकायत की है। इसके साथ ही मामले की शिकायत कुलपति डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, निदेशक होम्योपैथिक व डीन होम्योपैथिक से भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन

यह सिर्फ मेरे ही कॉलेज का मामला नहीं है। कई कॉलेजों में इस तरह की शिकायत आ रही हैं। इस मामले में डीन से बात की जाएगी। पुन: मूल्यांकन कराया जाएगा।

डॉ. संजय पांडेय, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें