आजमगढ़। बिजली विभाग की ओर से इस समय 10 हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग द्वारा 210 लोगों के कनेक्शन का विच्छेदन किया गया। जबकि अब तक 668 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न होने के बाद विद्युत विभाग की ओर से बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से 10 से ऊपर के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक विभाग की ओर से 668 लोगों के कनेक्शन काटे जा चुके हैँ। जिसमें सिर्फ शुक्रवार को ही 210 लोगों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि हमारे खंड में 10 हजार से ऊपर के कुल 3520 बकाएदार हैं। जिनके कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करते हुए उनके बकाया को जमा कराया जा रहा है। हमारे खंड में कुल बकाया लगभग 70 करोड़ का है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि वह अपने बकाए का भुगतान कर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचें।