फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तकनीकी दिक्कत से अटके 3500 ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परीक्षा देकर लाइसेंस के इंतजार में बैठे करीब 3500 अभ्यर्थियों को डीएल के लिए कुछ दिन और सब्र करना होगा। डीएल बनाने वाले साॅफ्टवेयर में तकनीकी समस्या आने से लाइसेंस की डिलिवरी पर शासन की ओर से रोक लगा दी गई है। अभ्यर्थियों को लाइसेंस के लिए इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कुछ दिनों में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के घर पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से वाहन चलाने के लिए लाइसेंस सहित अन्य कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आवेदन आदि कार्य के लिए सारथी पोर्टल बनाया गया है। जून के प्रथम सप्ताह में सारथी पोर्टल को अपडेट करके नया वर्जन लाया गया, ताकि सिस्टम तेजी से काम करे। लेकिन साॅफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत आने से 31 मई के पहले की डीएल की डिलिवरी रुक गई है। 31 मई के पहले वाले अभ्यर्थियों को लाइसेंस के लिए इंतजार करना होगा। जिले में ऐसे 3500 से अधिक अभ्यर्थी होंगे, जिनका लाइसेंस फंसा है।

कोट...

परीक्षा और अन्य कागजी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। डीएल डाक के माध्यम से सीधे अभ्यर्थियों के घर आता है। उसमें यहां के स्तर से कुछ नहीं होता है। लखनऊ में किसी तकनीकी समस्या से रुक गया है। करीब डेढ़ माह से यह समस्या आ रही है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में आवेदकों के लाइसेंस पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पवन सोनकर, आरआई सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें