फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न जमा करने पर कटा 35 का कनेक्श्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने की कवायद में जुटे विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को मार्निंग रेड अभियान के दौरान कनेक्शन लिए जाने के बाद विद्युत बिल जमा न करने वाले 35 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी। अन्य बकायेदारों से पौने पांच लाख रुपए की वसूली की गई। बिना कनेक्शन के विद्युत मोटर चला रहे तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उप खंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव, अवर अभियंता महमूद अख्तर संग विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्राम करनेहुआ व कुसमुलिया में सुबह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 बिजली उपभोक्ता ऐसे पाए गए जिनके द्वारा कनेक्शन लेने के बाद एक भी बिलों का भुगतान नही किया गया था। इनका कनेक्शन काट दिया गया।अन्य विद्युत बकायेदारों से पौने पांच लाख रुपये की वसूली की गई। वही बिना कनेक्शन के चला रहे विद्युत मोटर पकड़े जाने तीन के विरुद्ध अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें