आजमगढ़। घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। इसके तहत इस रविवार को भी 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। जिसमें कुल 3384 लोगों ने अपना इलाज कराया।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि इस रविवार को कुल 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जिसकी सफलता के लिए 112 डॉक्टरों और 303 पैरामेडिकल स्टाफ लगाए गए थे। कुल 3384 पंजीकृत हुए मरीजों में 1354 पुरूष, 1457 महिला और 573 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य मेले के दौरान लीवर के 60, गैस्ट्रो के 352, शुगर के 291, चर्मरोग के 436, टीबी के 14, एनिमिया के छह, हाइपरटेंशन के 151 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं अन्य बीमारियों के 1061 मरीजों ने अपनी जांच कर दवाएं ली। कुल 16 मरीज हॉयर सेंटर के लिए रेफर किए गए।