आजमगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए ब्लाकवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अब तक 22 ब्लाकों के लिए 166 जोड़ों का आवेदन भी आ चुका है। दो ब्लाक के शादी समारोह का आयोजन एक ब्लाक पर होगा। तिथियां घोषिथ हो गई है। प्रत्येक शादी पर 50 हजार रुपये खर्च होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुछ ब्लाकों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एक मार्च को लालगंज और तरवां ब्लाक की 21 शादियों का आयोजन लालगंज में होगा। इसी दिन मोहम्मदपुर में रानी की सराय और मोहम्मदपुर ब्लाक की 15 शादियों का आयोजन होगा। एक मार्च को ही अतरौलिया और कोयलसा ब्लाक की 21 शादियों का आयोजन कोयलसा ब्लाक पर होगा। इसी दिन हरैया और बिलरियागंज ब्लाक की 11 शादियों का आयोजन बिलरियागंज ब्लाक पर होगा। 28 फरवरी को फूलपुर और पवई ब्लाक की 25 शादियों का आयोजन फूलपुर में होगा। 27 फरवरी को मार्टीनगंज और ठेकमा ब्लाक के 25 जोड़ों की शादी का आयोजन ठेकमा में होगा। तीन मार्च को मेंहनगर और पल्हना ब्लाक की 21 शादियों का आयोजन पल्हना ब्लाक में होगा।