आजमगढ़। गजाधर गुरुकुल नन्हकूदास महाविद्यालय वाजिदपुर और सद्भावना विद्यापीठ शिक्षा समिति किताहेठार डींगुरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बीटीसी और बीएड के छात्राध्यापक, छात्राध्यापिकाओं को पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोउक्टरी कोर्स स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार दस जनवरी से प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर का समापन 14 जनवरी को होगा। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार यादव ने स्काउट गाइड का ध्वजा रोहण कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को जिला प्रशिक्षण कमिश्रर स्काउट गाइड दिनेश सिंह और सहायक प्रशिक्षक राम निवास यादव द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण बीटीसी के विभागाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में दस टोलिया बनाई गई। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, विनीत मिश्रा, राकेश कुमार, मुकेश प्रसाद द्वितीय, सुनीता यादव, सर्वेश यादव, सोनू यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।