फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरो सर्जन की नियुक्ति को लेकर आरयूसी ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति किए जाने के साथ ही छह सूत्री मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में कौंसिल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मंडल मुख्यालय होने के नाते यहां का सदर अस्पताल भी मंडलीय चिकित्सालय है। जहां आजमगढ़, मऊ, बलिया तीनों जनपद के सैकड़ों मरीजों का प्रति दिन इलाज के लिए आना होता है। मंडलीय चिकित्सालय होने के बाद भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, जिसका निस्तारण करना जनहित में आवश्यक है। युवा प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा ने जिलाधिकारी से जिला अस्पताल की समस्याओं सहित न्यूरो सर्जन की नियुक्ति किए जाने की मांग किया। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कौंसिल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शकील अहमद, शहबाज अहमद, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल्लाह शेख, अजय राय, सद्दाम, साबिर अली, पूर्ण सिंह, सैफुल्लाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें