सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ पेराई करते हुए मंगलवार तक 91920 क्विंटल चीनी बना चुकी है। वर्तमान पेराई सत्र में रिकवरी के मामले में सठियांव मिल सबसे अव्वल जा रही है। मिल प्रबंधन इस उपलब्धि से काफी खुश है। जनपद की इकलौती चीनी मिल में अब तक 50 लाख क्विंटल के सापेक्ष 10. 91 लाख क्विटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। प्रति दिन 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ पेराई की जा रही है। चीनी मिल की रिकवरी टू डेट 9.08 फीसदी और आन डेट 9.55 फीसदी है। उपसभापति पराग यादव और सदस्य कौशल कुमार सिंह ने बताया कि मिल पूरे प्रदेश के अंदर सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि मिल ने अपने संसाधन से 6604. 21मेगावाट विद्युत का उत्पादन करते हुए तीन करोड़ 67 लाख रुपये की बिजली आपूर्ति की है। मिल की ओर से गन्ना किसानों को 29 नवंबर तक का भुगतान लगभग 7.72 करोड़ रुपए दिया जा चुका है।