फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को जेल भेजने के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर बार एसोसिएशन की बैठक संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले दिनों सीतापुर दीवानी कचहरी बार संघ के अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी को पुलिस द्वारा फर्जी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का विरोध किया। बाद में अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में चक्रमण कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। लालचंद यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार से अधिवक्ता मर्माहत है। संचालन महामंत्री घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर पीसी लाल, इंदुशेखर पाठक, इश्तियाक अहमद, पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव, ओमप्रकाश, सुभाष, श्रीराम यादव, इम्तियाज, देशराज, रामपलट, कमलेश, विजय कुमार, चंद्रिका, बद्रिका, टीएन पांडेय, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें