फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट का नाम जनपद सचिवालय करने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट एवं तहसील कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर हमारी जायज मांगों को अतिशीध्र पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। धरने की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह और संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया। गिरीश चंद चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी जायज मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। इसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ रहा है। मांग की कलेक्ट्रेट का नाम मिनी या जनपद सचिवालय किया जाए, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को विशेष-राजस्व सेवा घोषित कर कनिष्ठ सहायक का पद नाम बदलकर कंप्यूटर सहायक रखा जाए। जोनल अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि बगैर संघर्ष के हक नहीं मिलने वाला है। मंत्री प्रवीण राय ने कहा कि 14 सूत्री मांगों को लेकर चेताया गया है। अगर जायज मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो अगला कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अरविंद मौर्य, श्रवण श्रीवास्तव, रमाशंकर प्रसाद, अश्वनी श्रीवास्तव, विपुल सिंह, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, एहसान आलम, विश्वनाथ प्रसाद, अतुल कुमार, अरविंद यादव, संतोष यादव, सुशील अस्थाना, सुशील श्रीवास्तव, ज्योति स्वरूप, नरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें