फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्म भूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय नारायणी सेना की मासिक बैठक रविवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विशाल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेना को मजबूती देने पर बल दिया गया। विशाल दीक्षित ने कहा कि श्रीरामजन्म भूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने सहित प्रमुख पांच मांगें हैं। इसको लेकर हम काफी समय से लामबंद हैं। आगामी दिनों में नारायणी सेना की ओर से वस्त्र वितरण, रैन बसेरा निर्माण कार्य की मुहिम तेज करनी है। प्रवक्ता राज श्रीवास्तव ने कहाकि नारायणी सेना के कार्यकर्ता मात्र एक घंटा संगठन को समर्पित करें। चंदन सिंह, कमल किशोर सिंह, अमित तिवारी, प्रदीप, बजरंगी विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, संजय विनीत, अभिषेक सिंह, अमित वर्मा, बाबूश्याम तिवारी, विनीत चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें