फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री का छात्रों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएपी खाद का मूल्य बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्रों ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास पुतला फूंक कर विरोध जताया और खाद का बढ़ाया गया मूल्य वापस लिए जाने की मांग केंद्र सरकार से की। शिब्ली पीजी कालेज के छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि जिस प्रकार से डीएपी खाद के मूल्य में वृद्धि की गई है वह एक तरह से किसानों के साथ अन्याय है। जिसका हम सभी छात्र विरोध करते है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो हम किसानों को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। गौरव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। कमलेश कुमार ने कहा कि खाद मूल्य बढ़कर किसानों के साथ जो अन्याय कर रही है जनता इसका जवाब 2019 के लोक सभा चुनाव में देगी। इस अवसर पर श्याम प्रसाद, जुगनू, विनोद यादव, आयुष पांडेय, योगेश चौहान, शैलेश यादव, अंकित कुमार, राजू, हिमांशु, आनंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें