फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में चार छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पांच नवंबर को प्रस्तावित 22वें दीक्षांत समारोह में स्थानीय शिब्ली नेशनल महाविद्यालय की चार छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं में कला संकाय से दर्शनशास्त्र विभाग की छात्रा अवंतिका सिंह पुत्री शिवाजी सिंह, विज्ञान संकाय से गणित की छात्रा प्रीति पुत्री मंखनजू राम, विज्ञान संकाय से रसायन विज्ञान की छात्रा रेशमा खान पुत्री इब्ने हसन खान और विधि संकाय की छात्रा तहजीब जहां पुत्री इम्तियाज अहमद शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गयास असद खान ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दीक्षांत समारोह में भाग लेने से पूर्व विद्यार्थी को चार नवंबर को दोपहर 2:30 बजे होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेना सुनिश्चित करें। दर्शनशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. बीके सिंह ने कहा कि कला संकाय में 2018 की वार्षिक परीक्षा में अवंतिका सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है। इसके पहले प्रिया तिवारी, मनीष प्रजापति और ओसिन खान ने राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल हासिल कर विभाग का मान-सम्मान बढ़ाया था। अवंतिका चौथा गोल्ड मेडल राज्यपाल के हाथों पांच नवंबर को लेगी। इससे विभाग के छात्र-छात्राएं अत्यधिक उत्साहित हैं। शिक्षक अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें