फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अंबारी। क़स्बा और अंभारी में बुधवार को शहीदाने कर्बला की याद में चेहल्लुम का जुलूस बड़े अक़ीदत के निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। अजादारों ने नौहा-मातम कर शहीदों को पुरसा दिया। कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने मुहल्ला शाह मुहम्मदपुर से ताबूत और अलम के साथ दो ऐतिहासिक जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला। पहला जुलूस अंजुमन अंसारे हुसैनी रजि., अंजुमन मासूमिया, अंजुमन अंसारे हुसैनी क़दीम रजि., की ओर से संयुक्त जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नौहखानी और सीनाजनी की। ताबूत और आलम का दूसरा जुलूस अंजुमन अजादारे हुसैनी की ओर से निकाला गया। जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरता हुआ सब्जी मंडी स्थित क़दम रसूल पर पहुंचा। मुहल्ला पुरारानी, पुलिस चौकी के रास्ते से गुजरता हुआ मुहल्ला हैदराबाद स्थित शाह के पंजे पहुंचकर संपन्न हुआ। सीओ सदर मो. अकमल खां सुबह से ही क़स्बे में उपस्थित रहे। थाना प्रभारी मंजय सिंह, कौशल कुमार पाठक चक्रमण करते रहे। वहीं, अंबारी कस्बे में भी शिया समुदाय की ओर से चेहल्लुम का जलूस अक़ीदत के साथ निकाला गया। कई जनपदों की अंजुमनों ने नौहा-मातम पेश कर खिराजे अक़ीदत पेश की। मौलानाओं ने तक़रीर पेश की। अंजुमन हुसैनिया की ओर से जलूस अंबारी मोहल्ले से निकाला गया। जुलूस जब माहुल रोड पर पहुंचा तो तकरीर के समय पुलिस ने आवागमन को रोक दिया। सैय्यद फैज अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। संचालन सहर अरशी जौनपुरी ने किया। मौलाना सैय्यद मासूम रजा कैफ़ी, वसी मोहम्मद, सैय्यद शाहनवाज हैदर जैदी, नकी मुर्तजा ने तकरीर की। ओम प्रकाश यादव, मो. यासीन, नवी हसन, परवेज, फकीर मोहम्मद, मुसैयब, अमीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें