फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे खोदे गए गड्ढ़ों में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मुद्दे पर व्यापक रुप से चर्चा हुई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने पूजा समितियों व स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों को विसर्जन के लिए नदी किनारे गड्ढे खोदवाएं जाने की जानकारी दी, जिसमें प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सभी पूजा समितियों ने अपनी सहमति प्रदान की। एडीएम प्रशासन ने कहा कि नदियों में प्रतिमाओं के विसर्जन से नदी प्रदूषित होती है। शासन व एनजीटी का भी इसे लेकर दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत शहर से लेकर ग्रामीणांचल में प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर गड्ढा खोदने की कवायद पूर्ण करा दी गई है। इसके साथ ही इन गड्ढों को नदी की जलधारा से जोड़ा गया है। प्रतिमाओं का विसर्जन इन्हीं गड्ढों में किया जाएगा ताकि प्रतिमा के साथ लगे कपड़े, प्लास्टिक व टीन के बने अस्त्र-शस्त्र के साथ ही अन्य अपशिष्ट नदी की जलधारा में पहुंच कर उसे प्रदूषित न कर सके। उन्होंने पूजा समितियों से अनुरोध किया कि वे स्वयं गड्ढों का भौतिक अवलोकन कर ले और प्रतिमाओं का विसर्जन उसी गड्ढों में किया जाए। ईओ नगर पालिका वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शहर क्षेत्र में नरौली, सिधारी, कठवा व हथिया पुल के नीचे ऐसे गड्ढे खोद दिए गए है। बैठक में मौजूद पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था पर संतुष्टि जताई और प्रतिमाओं का विसर्जन सीधे नदी में करने के बजाए नपा द्वारा खोदे गए गड्ढों में करने पर सहमति जताई। इस अवसर पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अजय कुमार यादव, पूर्वांचल विकास आंदोलन के प्रवीण सिंह, भारद के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, उमेश सिंह, मनीष कृष्ण, राधा मोहन गोयल, नित्यानंद मिश्र, रितेश गोयल, नंद कुमार बरनवाल, संदीप गुप्ता, रंजन राय, राशीद अनवार, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया समेत विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें