फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी के 15 सदस्य निर्विरोध चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मातृ संस्था दी आर्य विद्या सभा से संचालित डीएवी इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 15 सदस्यों का चुनाव रविवार को अतलस टैंक स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में हुआ। चुनाव अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय की देखदेख में संपन्न हुआ। चुनाव के लिए अशोक कुमार अग्रवाल, रविनारायण राय, डा पुष्करनाथ मिश्रा, एड अशोक कुमार श्रीवास्तव नरेन्द्र लाल, राम उदार राय, डा. आमोद कुमार ब्रह्मचारी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रासन राय, अनुप कुमार श्रीवास्तव, डा. श्रीनाथ सहाय, नवीन चन्द्र अस्थाना, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, हरिनाथ पांडेय ने नामांकन किया। 15 कार्यकारिणी के सदस्यों के नामांकन पत्र जांचोपरांत सही और वैध पाए गए। सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। पिछले वर्ष की कार्यवाही को संस्था मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया। अध्यक्ष कैलाशनाथ श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। अधिवेशन का समापन शांति पाठ से हुआ। मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सितंबर को प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में इन्हीं चुने गए सदस्यों में से पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें