फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही न करें बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि ब्लाक स्थित ओडीएफ से संबंधित वाररूम को अपडेट करते हुए सुचारू रूप से चलाएं। कम्प्यूटर ऑपरेटर की स्थिति की जानकारी लें। वाररूम के किसी कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वाररूम में सभी संबंधित प्रधान, सचिव, कोटेदार, नोडल अधिकारियों, रोजगार सेवक, स्वच्छाग्रही के नाम और नंबर अपडेट रहने चाहिए। ग्रामवार शौचालय बनवाने के लिए अवमुक्त की गई धनराशि और लाभार्थी की भी सूची तैयार करें। समस्त नोडल अधिकारियों के साथ सप्ताह में कम से कम दो बार बैठक करें। जो नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए जाते है तो उसकी सूचना तत्काल सीडीओ को दें। शौचालय के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीडीओ रविशंकर राय, सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें