आजमगढ़। स्वच्छ भारत समर इंटरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में पुनर्जी में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में कम्पोस्टपिट की उपयोगिता के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अगर आप अपने आस-पस के कचरे को इस गड्ढ़े में फेंकेगे तो वह जहां सड़कर खाद का रुप धारण करेगा वही आस-पास का वातावरण स्वच्छ हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के डा. दिनेश पांडेय ने बताया कि नाडेय कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि के रख-रखाव और निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशांत कुमार ने पालिथन के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पालिथिन मिटटी में अपघटित नहीं होती है यह जल संचरण को रोकती है। जिससे एक विषैली गैस निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के सहयोग से स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से पालिथिन के उपयोग न करने और कम्पोस्टपिट के उपयोग किए जाने को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। इस मौके पर अतुल कुमार, अमित ङ्क्षसह, अकबर अली, पूजा, राहुल यादव, यशवंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।