फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्व निभाने से ही होगा संगठन मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक ग्राम समाज इंटर कालेज जयनगर जिगनी में मुन्ना प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेश राय ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को निभा कर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा सरकारें हमारी अनदेखी करती रहेंगी। मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र, मंत्री सुनील राय, जिलामंत्री बालकेश दुबे ने संयुक्त रुप से पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने और वित्तविहीनों को मानदेय दिए जाने के लिए संघर्ष किए जाने की बात कही। बैठक में रमाकांत राय, दिनेश सिंह, बलवंत कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश तिवारी, प्रमोद सिंह, अभय श्रीवास्तव, सुशील राय, दुर्गा प्रसाद राय, चंद्रशेखर राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें