फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अमर उजाला की मुहिम और जिलाधिकारी के प्रयास से शुरू हुई तमसा सफाई अभियान की लौ मद्घिम पड़ने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासनिक अधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में होने के कारण इसमें समय नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन नगर की जनता ने इस अभियान को रुकने नहीं दिया है। तमसा सफाई अभियान के 40वें दिन लोगों ने नगर के भोला घाट और कदम घाट के बीच खुद के लाए गए पौधों का रोपण किया। साथ ही भीषण गर्मी में लगाए गए पौधे सूखे नहीं इसके लिए उनमें नदी से पानी भरकर सिंचाई भी की। इसके साथ ही 94 ट्री गार्ड लगाकर पौधों को पशुओं से सुरक्षित भी किया। लोगों ने कहा कि पेड़ ही धरा के आभूषण हैं। बिना इनके जीवन की कल्पना बेमानी है। हमने नदी के किनारों को हरा भरा करने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। इस दौरान वहां पर लगाए गए कुछ पौधों को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा भी गया था। जिस पर लोगों ने रोष व्यक्त किया और कहा कि इस तरह निर्दयता से पौधों को तोड़ना बहुत की गलत है। सबको चाहिए कि वह इनकी रक्षा करें। क्योंकि आगे चलकर यही पौधे हमारे लिए अमृत रूपी आक्सीजन का उत्सर्जन करेंगे। इस मौके पर प्रवीण सिंह, मणिंदर, नित्यानंद मिश्रा, मुखराम निषाद सभासद मड़या, जेपी सिंह, सफाई संघ के सीपी यादव, गुलाब चौरसिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें