14 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में नगर के कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को बैठक हुई। बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए पीएम मोदी ने हर तरह की योजनाएं संचालित कर उन्हें मजबूत करने का काम किया। सभी से अपील किया कि 14 जुलाई को मंदुरी हवाई पट्टी स्थित रैली स्थल पर भारी संख्या में पहुंचे और रैली को सफल बनाएं। कुसुमलता त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकारें आज सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही हैं। हर वर्ग की महिलाओं का हित सुरक्षित हैं। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता, रामसकल चौहान, रविन्द्र यादव, दीपक उपाध्याय, विपुल, राहुल, अभिषेक गुप्ता, संदीप, प्रदीप, ममता भारती, किरण भारती, हेमवंती, उमा चौहान, इन्द्रावती, उर्मिला, निरमिला, उमावती, लल्लन यादव, सहजादी, विमला आदि मौजूद रहीं।