आजमगढ़। प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बाद भी खेतों में धड़ल्ले से फसल अवशेष को जलाया जा रहा है। इससे धरती के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से बिना रीपर हार्वेस्टर से कटाई पर रोक लगाई गई है। खेतों में अपशिष्टों को जलाने वाले दोषी व्यक्तियों को दंड देना पड़ेगा। दो एकड़ से कम जमीन पर 2500 रुपये, दो से पांच एकड़ तक 5 हजार और पांच एकड़ से अधिक होने पर 15 हजार रुपये अर्थदंड लगेगा।