फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सठियांव के नैठी गांव में नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मंगलवार को जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। मां दुर्गा के उद्घोष से क्षेत्र गूंजता रहा। वाहन पर मां दुर्गा की झांकियां सजाई गई थीं। यात्रा नैठी गांव से होते हुए सिकन्दरपुर, बिंद मठिया, टुनटुन मोड़, सोनवर मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों से होकर गुजरी। जगह-जगह रोककर श्रद्धालुओं ने भगवान की मूर्तियों की आरती उतारी। पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यजमान दूध की धार लगाते हुए चल रहे थे। अविनाश सिंह ने बताया कि बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। देवेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण, अरूण सिंह, विनय, किशुन शर्मा, राजकुमार सिंह, प्रभुनाथ, डिम्पल सिंह, गुड्डू शर्मा, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें