फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डा निर्माण में धांधली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। अतरौलिया रोडवेज पर पहुंचे परिवहन मंत्री से बताया कि करोड़ों रुपये की लागत से रोडवेज भवन का निर्माण हो रहा है। संबंधित ठेकेदार की ओर से घोर अनियमितता बरती जा रही है। आरोप लगाया कि मानक के विपरीत कार्य किया जा रहा है। रोडवेज के लिए जमीन अतरौलिया पुरवा निवासी हौसला प्रसाद सिंह ने दिया था, लेकिन उनके परिवार को न तो इसका मुआवजा मिला न ही किसी सदस्य को नौकरी मिली। क्षेत्र में अवैध रूप से ढाबे वालों से रोडवेज बसों की साठगांठ है। ढाबों पर अवैध रूप से शराब विक्रय भी किया जा रहा है। अतरौलिया क्षेत्र के अधिकांश छात्र-छात्राएं इलाहाबाद शिक्षण ग्रहण करते हैं। आना जाना लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखकर अतरौलिया से इलाहाबाद के लिए बस सेवा चलाने की मांग की। हरिभान पांडेय, विनोद कुमार, घनश्याम पांडेय, चन्द्रजीत तिवारी, आनंद सिंह, रिंकू मोदनवाल, रमेश सिंह रामू, दिनेश मद्धेशिया, श्याम बिहारी चौबे, रामबृक्ष कन्नौजिया, फौजदार निषाद सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें