फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा इकाई का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने रजनीश कुमार श्रीवास्तव को युवा ईकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष और मयंक कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रैदोपुर स्थित सभागार में हुई बैठक में भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धजीवी समाज है, इसको एकजुट करने के लक्ष्य से संगटन कार्य कर रहा है। अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिन्हा की अनुमति से आजमगढ़ की युवा इकाई की घोषणा की गई है। जिला उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, गौरव प्रसाद श्रीवास्तव, वैभव अस्थाना, जिला महामन्त्री आकाश गौड़(गीत), आकाश दीप सिन्हा को जिला मंत्री, साकेत श्रीवास्तव, संकल्प श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव जिला कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें