आजमगढ़। सठियांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कौशल विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की निदेशिका हिना देसाई ने शिविर के दौरान छात्राओं को लड़की होना अच्छा है या बुरा विषय पर विचार लिखने को दिया। जिसमें छात्राओं ने लड़की होने के पक्ष में अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के आत्मविश्वास की सराहना किया। इस अवसर पर वार्डेन अर्चना पांडेय, अनवरी बेगम, सोनी पांडेय, कृष्णा, प्रमिला, मंजू आदि मौजूद रही। ब्यूरो