फूलपुर। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने गुरुवार को कैफी आजमी चिकनकारी, कंप्यूटर सेंटर, गर्ल्स इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा किया। इसके बाद वे समीपवर्ती गांव बक्शपुर में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की कार्ययोजना के तहत भूमि का निरीक्षण किया। शबाना आजमी सोमवार देर शाम अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची थीं। दो दिन अस्वस्थता के कारण कहीं नहीं गई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद गांव में मरहूम शायर कैफी आजमी के नाम संचालित स्कूल, कंप्यूटर, सिलाई और चिकनकारी सेंटर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर कपडों पर बनाए जा रहे चिकनकारी को बारीकी से देखा। गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार लिया। कंप्यूटर सेंटर में चलाए जा रहे कोर्स की जानकारी ली। शबाना आजमी समीप के बक्शपुर गांव पहुंची, जहां कक्षा एक से आठ तक इंग्लिस मीडिएम स्कूल की स्थापना के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी अनिल सिंह से भूमि की जानकारी ली। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, शेख समीना आजमी, गोपाल, मुकेश सिंह, सीताराम, रामआसरे वैध थे।