फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समितियां गठित करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की मुहम्मदपुर व कप्तानगंज मंडल की बैठक शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द बूथ समितियों का गठन कर लिया जाए। मंडल अध्यक्ष अपने प्रत्येक सेक्टर पर दशहरें व दीपावली पर्व के मद्देनजर सेक्टरों की बैठके करा लें और जो भी बूथ समितियां गठित न हो उन्हे गठित कर लें। उन्होंने कहा कि इस समय आजमगढ़ में जो विद्युत की समस्या है उसके लिए ऊर्जा मंत्री से बात की गई है, उन्होंने बताया नवरात्रि तक जनपद की विद्युत व्यवस्था को सुधार लिया जाएगा। कार्यकर्ता योगी सरकार की उपब्धियों को जनता के बीच ले जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिवस पर स्वच्छता मिशन अभियान का आरंभ किया जा रहा जो कि गांधी जी के जयंती तक चलेगा। इस कार्य को कार्यकर्ता पूर्ण सहयोग करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी, कन्हैया राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कमलेंद्र मिश्र, वरूण राय, निखिल राय, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें