फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लोहरा में पुलिस करेंगी कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कुर्बानी का पर्व बकरीद से एक दिन पूर्व शुक्रवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र का लोहरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो जाएगा। पुलिस के लोग गांव में घर-घर की सघन तलाशी लेकर कुर्बानी को रोकेंगे। लोहरा में पुलिस प्रशासन कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए लोहरा गांव में कुर्बानी रोकने की बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। गांव में सुरक्षा और कुर्बानी रोकने के लिए एक कंपनी पीएसी के जवान, 25 दरोगा, 60 सिपाही, 100 होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा सीओ सदर और एसडीएम सदर को भ्रमण करते हुए गांव के गतिविधियों पर नजर रखने और हर हाल में कुर्बानी रोकने का निर्देश दिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि जो भी आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें