फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरंक्षक ने जाना विधायक का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक आलमबदी आजमी का हाल जानने के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सोमवार को दारूल सफा स्थित विधायक निवास पहुंचे। जहां उन्होंने आलमबदी से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। बताते चलें कि विगत दिनों बीमार होने पर निमाबाद विधायक आलमबदी आजमी को लखनऊ स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद अब स्वस्थ्य हो गए। अस्पताल से छुट्टी होने पर वह दारूल सफा के विधायक निवास में रह रहे हैं। सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव विधायक निवास पहुंचे। जहां उन्होंने आलमबदी से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातें होती रही। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें