फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेगा कैंप में बिजली से जुड़ी आए 307 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के निर्देश पर बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन कुल 307 मामले आए। इसमें से 288 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि कैंपों में बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने और अन्य वाणिज्यिक भार के निस्तारण के कुल 307 मामले आए इसमें से 288 का मौके पर ही एसडीओ व जेई द्वारा निस्तारण कर दिया। अन्य मामलों को एक, दो दिन में निस्तारित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मेगा कैंप 22 मई तक चलेगा। बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो उपभोक्ता कैंप में आकर उसका समाधान करा सकते हैं। इस मौके पर एसडीओ मनोज श्रीवास्तव, उपेंद्र चौरसिया, विक्रमवीर सिंह, जेई लाल बहादुर, अनंत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें