बरदह। थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी शिक्षिका कुसुम राय से साइबर ठगी का मामला आया है। शनिवार को उन्होंने एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया। इसके बाद दो लड़के आए और उनके एटीएम कार्ड से अपना कार्ड बदल लिया।
शिक्षिका के मोबाइल पर लगातार पांच ट्रांजेक्शन के मैसेज आए, जिसमें उनके खाते से 30,100 रुपये निकल गए। उन्होंने तुरंत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पहुंचकर अपने खाते को बंद करवाया और बरदह थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुटी है।