फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चुनाव से ड्यूटी हटवाने के लिए स्वास्थ्य खराबी का हवाला देकर 298 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 19248 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं। इनमें से 298 कार्मिक ऐसे हैं जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चुनाव ड्यूटी से छुट्टी देने का आवेदन किया है। ऐसे लोगों की जांच का कार्य सोमवार को विकास भवन में शुरू हुआ। पहले दिन कुल 106 लोगों के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बहुत से लोग स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर ड्यूटी कटवाने की फिराक में रहते हैं। वहीं बहुत से लोग अधिकारियों के यहां चक्कर काटते हैं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर ड्यूटी काटने का आग्रह जिले में 298 लोगों ने किया है। इन कार्मिकों के कारणों की सत्यता की जांच के लिए प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम का गठन कर इनके द्वारा बताए गए कारणों की जांच कराई जा रही है। जो इस जांच में सफल होगा उसे ही चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मिलेगी। सोमवार को विकास भवन में पहले दिन 106 लोगों मेडिकल कराने के लिए पहुंचे। जांच में 92 लोगों चुनाव ड्यूटी करने के लिए अनफिट पाए गए। वहीं 14 लोग पूरी तरह से फिट पाए गए। मंगलवार को भी आवेदन कर्ताओं के मेडिकल कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पहले दिन कुल 106 लोग आए थे। अभी मंगलवार को भी आवेदन कर्ताओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें