जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि हाईस्कूल व इंटमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार 251 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पिछले वर्ष 300 के अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में कुल 177711 परी्क्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिसमें हाई स्कूल में 49352 छात्र और 44169 छात्राएं हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 43700 और छात्राओं की संख्या 40490 है।