फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना फिटनेस दौड़ रहे 250 स्कूली वाहन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने स्कूल खुलने से पहले सभी अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसे लेकर एआरटीओ ने करीब 250 अनफिट स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया है। साथ ही सख्त चेतावनी दी है कि वह स्कूल खुलने से पहले फिटनेस करा लें, अन्यथा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मंडलायुक्त व जिलाधिकारी की बैठक में निर्देश जारी किया गया था कि विद्यालयों को खुलने से पूर्व बसों को दुरुस्त करा लें। इसके बाद ही उसे चलने दें। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1076 निजी स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें से करीब 250 ऐसे वाहन हैं जिनके फिटनेस फेल हो चुके है। जिन्हें नोटिस जारी की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय से फिटनेस नहीं कराया तो बसों को रोड पर चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद सीज की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह वाहन बिना फिटनेस ही स्कूली बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे उत्पन्न हादसे की संभावना को देखते हुए ऐसे सभी स्कूलों के बिना फिटनेस वाले 250 वाहनों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं ताकि बच्चों की जान को खतरे में पड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें