फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 250 किग्रा पटाखा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात सूचना के आधार पर दो स्थानों से 250 किग्रा पटाखा बरामद किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

जनपद में दशहरे के पर्व को देखते हुए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान देवगांव के वार्ड नंबर 10 में रूट मार्च के दौरान सूचना पर पुलिस ने दो दुकानों से 250 किग्रा विस्फोटक पदार्थ यानि पटाखा बरामद किया। पुलिस ने इनकी बिक्री में लगे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि देवगांव के वार्ड नंबर 10 गोला बाजार में दुकान के बाहर पटाखे रखकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने इस दौरान 250 किग्रा विस्फोटक बरामद किया। साथ ही इसकी बिक्री करने वाले सुजीत जायसवाल और धनेश्वर जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें