फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजी गन हाउस के संचालक पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
शहर कोतवाली के आसिंफगंज क्षेत्र स्थित एक बंदूक की दुकान को प्रशासन ने किया सील।संवाद - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। असलहे के अवैध कारोबार में संलिप्त काजी गन हाउस के संचालक पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वह फरार चल रहा है। एटीएस को सूचना मिली थी कि बिलरियागंज क्षेत्र से असलहों का अवैध कारोबार पूर्वांचल में किया जा रहा है। इसमें शहर के पांडेय बाजार आसिफगंज मुहल्ला स्थित काजी गन हाउस की भी संलिप्तता है। एटीएस ने बिलरियागंज क्षेत्र में 26 अक्तूबर की रात दो जगह दबिश देकर अवैध असलहे, अर्ध निर्मित असलहे व असलहे बनाने के उपकरणों की बरामदगी की थी। मामले में मैनुद्दीन व आफताब को गिरफ्तार भी किया था। बिलरियागंज थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें मैनुद्दीन, आफताब के अलावा असलहे तैयार करने वाला मुबारकपुर के बम्हौर निवासी बच्चे लाल और काजी गन हाउस का संचालक काजी अरशद शामिल है। बच्चे लाल को बिलरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। काजी अरशद फरार चल रहा है। उस पर एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें