फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 दिन से जला पड़ा 25 केवी का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के दत्तात्रेय विद्युत सब स्टेशन से वजीरमालपुर कुम्हार बस्ती में 25 केवी का ट्रांसफार्मर 100 घरों की विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया है। घरों की क्षमता ज्यादा होने की वजह से 25 केवी का ट्रांसफार्मर अक्सर जल जाया करता है। जिसकी वजह से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह ट्रांसफर विगत लगभग 10 दिनों से जला हुआ है।जिसकी सूचना विभाग को दी गई है लेकिन विभाग आजकल आजकल कर रहा है। जिसकी वजह से इस गर्मी में जनता काफी परेशान हो चुकी है। क्षेत्र के जेई पुनीत साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर रविवार की शाम तक लगा दिया जाएगा। क्षेत्र के तिलकधारी प्रजापति, अजय प्रजापति, नंदलाल यादव, रमाकांत प्रजापति, तिलकू प्रजापति ,दुलारे प्रजापति आदि ने कहा कि अक्सर ट्रांसफार्मर जल जाता है, क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार कहा गया लेकिन क्षमता नहीं बढ़ रही है। अगर क्षमता बढ़ा दी जाए तो ट्रांसफार्मर नहीं जलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें