फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। इन अपराधियों पर जहानागंज थाने में ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी नामजद अभियुक्त अवध राज राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, अजय यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ, रोहित यादव भीखमपुर थाना जहानागंज, मनोज यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सराय लखंसी जिला मऊ फरार चल रहे है। इनके द्वारा स्वयं के लिए व अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आठ जुलाई को इन पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं अब इन सभी पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें