आजमगढ़। जनपद में धीरे-धीरे ठंड तेवर दिखा रही है। पिछले आठ सालों में रविवार सबसे ठंडा रहा। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह और शाम का गलन अब लोगों को परेशान करने लगी है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही है। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा आवागमन में परेशानी खड़ा कर रहा है। दिन में अधिकतम तापमान जहां 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो रात में यह घटकर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पर आ जा रहा है। वहीं अगर विगत एक सप्ताह का आंकड़ें देखें तो अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने के बाद तापमान सामान्य हो जा रहा है। लेकिन शाम को दिन ढलने के बाद और सुबह सूर्य निकलने से पहले बढ़ी गलन लोगों को परेशान कर रही है। वहीं अगर 24 नवंबर को विगत आठ सालों का आंकड़ा देखें तो कभी भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा। हालांकि न्यूनतम तापमान 2021 में 14 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 11 डिग्री के अलावा 2023 में 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके अलावा हर वर्ष न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा। मौसम के जानकारों की मानें तो तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी।
00
जनपद में विगत एक सप्ताह का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
18 नवंबर 29 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
19 नवंबर 29 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
20 नवंबर 29 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
21 नवंबर 29 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
22 नवंबर 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
23 नवंबर 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
24 नवंबर 25 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
00
विगत आठ सालों का 24 नवंबर का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2017 34 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
2018 27 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
2019 28 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
2020 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
2021 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
2022 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
2023 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
2024 25 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस