फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 236984 कृषकों ने नहीं कराई ईकेवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ईकेवाईसी की प्रक्रिया से अभी दो लाख 36 हजार 984 किसान दूर हैं। इन किसानों को सम्मान निधि का पैसा प्रक्रिया के बाद ही जारी होगा। ईकेवाईसी की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई कर दी गई है। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद के योजनान्तर्गत पंजीकृत कुल 737866 कृषकों के सापेक्ष 500882 कृषकों ने ईकेवाईसी कराया है। अभी भी 236984 कृषकों द्वारा ईकेवाईसी नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि 236984 किसान शीघ्र ही अपनी ईकेवाईसी करा लें, अन्यथा आगामी 12वीं किस्त पाने से वह वंचित रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी कराने को सरकार ने 30 जून निर्धारित की थी, लेकिन भारी संख्या में कृषक शेष रह जाने के कारण इसे अब 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें