फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिल जमा करना भूले 2.20 लाख उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दो लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद बिजली बिल के रूप में विभाग को फूटी कौड़ी तक जमा नहीं किया। इनके ऊपर बिजली बिल का करोड़ो रूपए बकाया चल रहा है। विभाग के कर्मचारी आब घरों तक जाकर बकाया बिल वसूल रहे हैं। विभाग के लिए सौभाग्य योजना सिरदर्द बनी है। इसके तहत जिन लाभार्थियों को कनेक्शन दिया गया। उन्होंंन बिजली का उपभोग तो खूब किया, लेकिन बिजली बिल के नाम पर फूटी कौड़ी तक जमा नहीं किया। महा अप्रैल में आजमगढ़ प्रथम मंडल में 120704 और मंडल द्वितीय में 115261 उपभोक्ताओं को विभाग ने चिह्नित किया था। जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया। इसमें 95 प्रतिशत से अधिक सौभाग्य योजना के कनेक्शनधारी है। इनसे बकाया बिजली बिल वसूली के अप्रैल माह में अभियान चलाया गया। बड़़ी मशक्कत के बाद 15351 उपभोक्ताओं से लगभग 50 लाख रूपए बकाया बसूला गया। अभी भी 220614 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बिजली बिल का एक रूपए भी विभाग को जमा नहीं किया है। इसमें आजमगढ मंडल प्रथम में 113326 और मंडल द्वितीय में 107288 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें