फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों से 24 घंटे में जनपद में 2197 प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज बस से 24 घंटे के अंदर कुल 2197 प्रवासी श्रमिक जनपद पहुंचे। सभी की जांच कर शेल्टर होम भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रोडवेज बस स्टैंड पर विभिन्न राज्यों व जनपदों से कुल 1132 प्रवासी श्रमिक और यात्री जनपद पहुंचे। जिसमें असम से दो, आंध्र प्रदेश से 22, उत्तरांचल से 22, कानपुर से एक, गुजरात से 133, गोवा से चार, चंडीगढ़ से 43, दादर नागर हवेली से 85, दिल्ली से चार, पश्चिम बंगाल से एक, पंजाब से 38, महाराष्ट्र से 674, राजस्थान से 13, तमिलनाडु से 33, लखनऊ से दो, सहारनपुर से दो, हरियाणा से 26 तथा हिमांचल प्रदेश से 16 प्रवासी मजदूर व यात्री जनपद आए। इनमें से 11 यात्री कुवैत से भी आए हैं। वहीं शुक्रवार की शाम छह बजे से शनिवार की सुबह छह बजे तक विभिन्न राज्यों व जनपदों से कुल 1065 प्रवासी मजदूर व यात्री आए। जिसमें महाराष्ट्र से 745, गुजरात से 63, दिल्ली से 17, तमिलनाडु से 126, बिहार से आठ, गोवा से 26, हरियाणा से तीन, राजस्थान से एक, छत्तीसगढ़ से दो, जम्मू कश्मीर से चार, पंजाब से 38, उत्तराखण्ड से सात, दादर नागर हवेली से 15, लखनऊ से दो, सहारनपुर से पांच, कानपुर से एक तथा फतेहपुर से दो प्रवासी मजदूर व यात्री जनपद आए। सभी को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें