फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एटीएम कार्ड बदलकर 21,600 रुपये ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। थाना बरदह क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। ठेकमा निवासी भुलई यादव ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र सत्यशील यादव का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ठेकमा शाखा में संचालित है। भुलई यादव के अनुसार, वे 15 नवंबर को बैंक के पास स्थित एटीएम से पैसा निकालने गए थे। एटीएम में पहले से एक अज्ञात युवक ने खुद को परेशान बताते हुए कहा कि उसका कार्ड एरर दिखा रहा है और सत्यशील से पैसा निकालने को कहा। इसी दौरान उसने सहायता के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उक्त युवक ने मुहम्मदपुर स्थित एटीएम से 21,600 रुपये निकाल लिए। इस धोखाधड़ी की जानकारी 21 नवंबर को तब हुई जब वह दोबारा बैलेंस चेक करने पहुंचा। थाना प्रभारी बरदह राजेंद्र पटेल ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिला है, बैंक के एटीएम का सीसी कैमरे से आरोपी की पहचान में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें